Home / Odisha / पारादीप में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से 14.86 लाख से अधिक के सिक्के गायब

पारादीप में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से 14.86 लाख से अधिक के सिक्के गायब

पारादीप. जगतसिंहपुर जिले के पारादीप गढ़ में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 14.86 लाख रुपये से अधिक के सिक्के गायब हो गए हैं. बैंक की ऑडिट में पता चला कि यह घोटाला 2016 से 2021 के बीच हुआ है. सिक्के गायब होने के खुलासे के बाद पारादीप पुलिस स्टेशन में दो पूर्व बैंक प्रबंधकों, अमरजीत पंडा, शिवशंकर पाढ़ी और दो कर्मचारियों, संग्राम किशोर बेहरा और सौरव सोरेन के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. इस मामले के खुलासे से सनसनी फैल गयी है. बैंक के मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी इस संबंध में एक जांच करेंगे.

Share this news

About desk

Check Also

राष्ट्रीय हिंदू संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

30 सितंबर को पुरी में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों पर विशेष चर्चा भुवनेश्वर। राजधानी …