Home / Odisha / अन्तर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, नारी शक्ति की प्रदेश अध्यक्ष बनी संतोषी चौधरी

अन्तर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, नारी शक्ति की प्रदेश अध्यक्ष बनी संतोषी चौधरी

कटक. अन्तर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, नारी शक्ति, कटक इकाई की अध्यक्ष संतोषी चौधरी की समर्पित जिम्मेदारियों को देखते हुए सम्मेलन के अन्तर्राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष राजकुमार मित्तल, कोलकाता ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. उन्होंने संतोषी चौधरी को अन्तर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, नारी शक्ति की प्रदेश का अध्यक्ष घोषित किया है. उन्होंने इस घोषणा की सूचना श्रीमती चौधरी को देते हुए शुभकामाएं दी है.

इधऱ, संतोषी चौधरी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए राजकुमार मित्तल के प्रति आभार जताया है. उन्होंने कहा कि वह समर्पित भाव से संस्था और ऊंचाइँयों पर ले जाने के लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगी. उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष राजकुमार मित्तल की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगी.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …