Home / Odisha / बीजद के स्थापना दिवस पर दी गई बीजू पटनायक को श्रद्धांजलि

बीजद के स्थापना दिवस पर दी गई बीजू पटनायक को श्रद्धांजलि

संबलपुर। गुरुवार को संबलपुर में बीजू जनता दल का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस खास अवसर पर गुरुवार की सुबह पूर्व विधायक डा. रासेश्वरी पाणिग्राही समेत पार्टी के दर्जनों नेता एवं कार्यकर्ता रेमेड़ चौक पहुंचे और वहां पर स्थापित बीजू बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद बीजद नेताओं की टीम जिला अस्पताल पहुंची, जहां पर मरीजों के बीच फल एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया। इसके अलावा इस अवसर पर अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …