Home / Odisha / 18 से विधानसभा, कोविद टेस्ट अनिवार्य नहीं – विधानसभा अध्यक्ष

18 से विधानसभा, कोविद टेस्ट अनिवार्य नहीं – विधानसभा अध्यक्ष

भुवनेश्वर. आगामी 28 फरवरी से ओडिशा विधानसभा का बजट सत्र प्रारंभ हो रहा है. कोरोना की स्थिति में सुधार आने के कारण इस बार कोरोना का परीक्षण को अनिवार्य़ नहीं किया जाएगा. विधानसभा अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्र ने यह पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि इस बार के सत्र के दौरान प्रश्नकाल रहेगा तथा कुल 31 कार्य दिवस रहेंगे.

उन्होंने कहा कि इस सत्र में आगामी 22 को बजट पेश किया जाएगा तथा 25 फरवरी को बजट पर चर्चा शुरु होगी. उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण कुछ पाबंदियां रहेंगी, लेकिन नियमों में कुछ ढिलाई दी जाएगी.

उन्होंने कहा कि जिन लोगों में कोविद के लक्षण दिखेंगे, उनका आटिजेन टेस्ट होगा. प्रतिदिन विधानसभा को सेनिटाइज किया जाएगा. विधायक व मंत्री यदि चाहेंगे तो वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के जरिये इसमें शामिल हो सकेंगे.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …