Home / Odisha / भारतीय सेना के दूसरे सर्वोच्च पद पर ओड़िआ बेटे ने संभाली जिम्मेदारी

भारतीय सेना के दूसरे सर्वोच्च पद पर ओड़िआ बेटे ने संभाली जिम्मेदारी

  • एसके साइनिंग के स्थान पर एलजी. चंडी प्रसाद बने सेना उप मुख्य

भुवनेश्वर. भारतीय सेना के उप मुख्य के तौर पर ओड़िआ बेटे लेफ्टिनेंट जनरल चंडी प्रसाद मोहंती ने अपना दायित्व संभाल लिया है। 42वें वाइस चीफ आर्मी के तौर पर चंडी प्रसाद मोहंती ने दायित्व सम्भाला है। लेफ्टिनेंट जनरल एस.के.साइनी के स्थान पर जगतसिंहपुर जिले में पैदा हुए एल.जी. चंडी प्रसाद मोहंती ने महत्वपूर्ण दायित्व सम्भाला है।

जानकारी के मुताबिक पहली बार एक ओड़िआ बेटे को सेना के दुसरे सर्वोच्च पद विराजमान होने से प्रदेश के लोगों ने खुशी का इजहार किया है। भारतीय सेना में कई महत्वपूर्ण मिशन का नेतृत्व लेने के बाद एलजी.चंडी प्रसाद मोहंती, सेना के उपमुख्य का दायित्व सम्भाल लिया है। शरहद पर अनेकों बार आतंकवादियों को उनकी औकात दिखाने वाले एलजी मोहंती पाकिस्तान हो या फिर चीन की सीमा हर जगह अपने नेतृत्व का लोहा मनवाया है।

चंडी प्रसाद मोहंती पिछले 38 साल से भारतीय सेना में अपने दायित्व को बखूबी निभाते आ रहे हैं। असम प्रदेश को उल्फा आतंक से मुक्त कराकर वहां शांति स्थापित कराने में अपनी प्रमुख भूमिका निभाई थी। उन्होंने प्रतिरक्षा के क्षेत्र में दो मास्टर डिग्री के साथ एमफीएल किया है। 1982 बैच के राजपूत रेजीमेंट वाहिनी के अधिकारी हैं। जगतसिंहपुर जिले में एक उच्च शिक्षित एवं भले पूरे परिवार में चंडी प्रसाद मोहंती का जन्म हुआ है।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …