Home / Odisha / प्रतिक्रिया – सही में किसानों की आय दुगुनी करेगा कृषि सेस – संजय लाठ

प्रतिक्रिया – सही में किसानों की आय दुगुनी करेगा कृषि सेस – संजय लाठ

भुवनेश्वर. अखिल भारतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के महासचिव तथा मारवाड़ी सोसाइटी, भुवनेश्वर के अध्यक्ष संजय लाठ ने केंद्रीय बजट का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि इस बजट में दूर का लक्ष्य दिख रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर किसानों की आय दुगुनी करने की बातें करते हैं, वह बात इस बार के बजट में पूरी होती दिख रही है. लाठ ने कहा कि पेट्रोल-डीजल में लगे कृषि सेस से कृषि क्षेत्र का कल्याण होगा. स्थानीय स्तर पर कोल्ड स्टोरेज, अन्न भंडार आदि बनने की संभावनाएं बढ़ेंगी और इससे किसानों की उपज को सही समय में सही कीमत मिलेगी. उपज को नुकासन नहीं होगा. बाजार के हिसाब से बिक्री होने पर किसानों की आय सही मायने में दुगुनी होगी. उन्होंने कहा कि बजट में मैन्यूफैकचरिंग सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा. खासकर डिजिटिल इंसेंटिव को बढ़ावा देने से उद्योगों को काफी फायदा होगा. इसमें दी गयी आडिट की छूट से पैसा की बचत होगी. एमएसएमई को मिली राहत अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा मिलेगी.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …