Home / Odisha / समलेश्वरी पीठ से आरंभ हुआ वातानुकुलित टूरिष्ट बस

समलेश्वरी पीठ से आरंभ हुआ वातानुकुलित टूरिष्ट बस

संबलपुर। पर्यटकों के वर्षों का इंतजार रविवार को खत्म हो गया। सुबह अधिष्ठात्री देवी समलेश्वरी पीठ से  एक वातानुकुलित टूरिष्ट बस का शुभारंभ किया गया। ओडिशा पर्यटन विकास निगम की ओर से आरंभ किए गए इस बस में सवार होकर श्रद्धालु संबलपुर समेत आसपास के इलाकों में स्थित दर्शनीय पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे। निगम की अध्यक्षा श्रीमयी मिश्र ने बतौर मुख्य अतिथि इस सेवा का उदघाटन किया।

इस अवसर पर आरडीसी निरंजन साहू, डीएम शुभम सक्सेना, संबलपुर की पूर्व विधायक डा. रासेश्वरी पाणिग्राही एवं श्री श्री समलेश्वरी ट्रष्ट बोर्ड के अध्यक्ष संजय बाबू समेत शहर के अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मिली जानकारी के अनुसार यह बस प्रत्येक रविवार पंथ निवास से निकलेगी और घंटेश्वरी, डेबरीगढ़ एवं जोरो प्वायंट होते हुए समलेश्वरी मंदिर पहुंचेगी। इस बस में कुल 25 लोगो के बैठने की सुविधा की गई है।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …