Home / Odisha / बीजद ने शुरू की पिपिलि विधानसभा के लिए उपचुनाव चुनाव की तैयारी

बीजद ने शुरू की पिपिलि विधानसभा के लिए उपचुनाव चुनाव की तैयारी

  • प्रताप देव को बनाया चुनावी पर्यवेक्षक

भुवनेश्वर. पुरी जिले के पिपिलि विधानसभा के उपचुनाव को लेकर बीजू जनता दल ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. पार्टी के प्रवक्ता तथा विधायक प्रताप देव को पिपिलि उपचुनाव के लिए बीजद ने अपना पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. पार्टी के प्रदेश महामंत्री तथा मीडिया मामलों को देखने वाले मानस मंगराज ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी.

उल्लेखनीय है कि पिपिलि विधानसभा सीट से विधायक रहे प्रदीप महारथी का देहांत होने के बाद यह सीट रिक्त है. इस कारण कभी भी इस सीट के लिए उप चुनाव की घोषणा हो सकती है. ऐसे में चुनाव आयोग द्वारा घोषणा किए जाने से पूर्व पूर्व बीजद ने अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. प्रदीप महारथी के देहांत के बाद पार्टी यहां से किसको उम्मीदवार बनाएगी, इसको लेकर स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन माना यह जा रहा है कि महारथी के परिवार के किसी सदस्य को ही पार्टी चुनाव में टिकट देगी.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …