Home / Odisha / ओडिशा में और एक की कोरोना से मौत, कुल मौतों की संख्या 1904 हुई

ओडिशा में और एक की कोरोना से मौत, कुल मौतों की संख्या 1904 हुई

भुवनेश्वर. गत 24 घंटों में राज्य में और एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1904 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृतक खुर्धा जिले का है.

कटक में मास्क न पहनने पर 57 लोगों से वसूला जुर्माना

कटक कमिश्नरेट पुलिस ने गत 24 घंटों में मास्क न पहनने वाले 57 लोगों से जुर्माना वसूला है. कटक के डीसीपी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि बीते 24 घंटों में सामाजिक दूरी के नियमों की अवहेलना करने वाले 125 लोगों से भी जुर्माना वसूल किया गया है. इसी तरह मोटर वेहिक्ल एक्ट व ओडिशा शहरी पुलिस कानून के उल्लंघन को लेकर 662 लोगों से भी जुर्माना लिया गया है.

कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर पूरे राज्य में 5 गिरफ्तार

गत 24 घंटों में कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में राज्य में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसी तरह विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल 17,79,750 रुपये की राशि जुर्माना के रुप में वसूल की गई है.

 

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …