Home / Odisha / बौध में सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन की मौत

बौध में सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन की मौत

बौध. जिले में एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य घायल हुआ. इस हादसे के शिकार लोगों की शिनाख्त नहीं हो पायी है. जानकारी के अनुसार, मानमुंडा-कांतामाला मार्ग पर गोपालामाला चौक पर आज सुबह एक डम्पर और एक ऑटोरिक्शा में टक्कर हो गयी है, जिसमें एक बच्चे सहित परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई. परिवार के एक अन्य सदस्य जो ऑटो-रिक्शा में यात्रा कर रहा था, दुर्घटना के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया है. मृतकों की पहचान अभी तक पता नहीं चल पाई है.
सूत्रों के मुताबिक, ऑटो-रिक्शा के साथ टक्कर के बाद डम्पर का चालक फरार हो गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …