भुवनेश्वर । राजधानी भुवनेश्वर में इजिप्ट से आयी प्याज पहुंचने के बाद इसकी बिक्री शुरु हो गई है। इसका मूल्य प्रति किलो 80 रुपये है, जबकि खुदरा बाजार में इसे 85 रुपये प्रति किलो से इसे बेचा जा रहा है। इस प्याज को बेचने वाले व्यवसाय़ियों का कहना प्याज नासिक से आने वाले प्याज जैसी लाल नहीं है। इस प्याज का आकार भी काफी बड़ा है। उधर, राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री रणेन्द्र प्रताप स्वाईं ने बताया कि राज्य में प्याज की कीमतों में कमी होना प्रारंभ हुआ है। आगामी दिनों में इसमें कमी आयेगी। उन्होंने कहा कि सरकार इस बात पर नजर रख रही है कि कोई व्यवसायी होर्डिंग कर सके। उन्होंने कहा कि जनवरी माह तक स्थिति में काफी सुधार आयेगा। राज्य में आलू के कीमत में बढ़ोत्तरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि वर्तमान में आलू राज्य में 25 से 30 रुपये किलो बिक्री हो रही है। पश्चिम बंगाल में आलू का उत्पादन इस बार अच्छा हुआ है। पश्चिम बंगाल से आलू के आने में दिक्कत हो रही है । वहां से आलू आने के बाद आलु की कीमत कम हो जाएगी।
Check Also
खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश
राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
