भुवनेश्वर। ग्राहकों में जागरुकता ही ग्राहकों की सुरक्षा है। इसलिए ग्राहकों को कोई भी चीज खरीदने या सेवा लेते समय अत्यंत जागरुक रहने की आवश्यकता है। राज्य के खाद्य आपूर्ति व उपभोक्ता कल्याण मंत्री रणेन्द्र प्रताप स्वाईं ने स्थानीय जयदेव भवन में प्रदेश स्तरीय ग्राहक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उदवोधन देते हुए यह बात कही।उन्होंने कहा कि ग्राहत खरीद करते समय उस चीज की गुणवत्ता, वजन आदि ठिक से जांच करें। इसमें किसी प्रकार की त्रुटि हो तो बिना झिझक के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये निशुल्क नंबर को डायल कर इसकी सूचना दें। श्री स्वाईं ने इस अवसर पर राज्य में क्रियान्वयन किये जा रहे प्रदेशस्तरीय ग्राहक विवाद प्रतिकार आयोग, 31 जिला ग्राहक विवाद प्रतिकार मंच आदि के पास जाकर शिकायतें करने के बारे में भी जानकारी दी। इस कार्यक्रम में ग्राहक आंदोलन के विशेषज्ञ विजन मिश्र व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
Check Also
खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश
राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
