भुवनेश्वर। राज्य के बिजली युटिलिटी संस्था (सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी सप्लाय़ युटिलिटी आफ ओडिशा लिमिटेड) सेसू का निजीकरण कर दिया गया है। निजी संस्था टाटा पावर ने सेसु का अधिग्रहण कर लिया है। सेसु को बेचने के लिए पीपीपी मोड में एक स्पेशल पर्पोज वेहिकल (एसपीपी) का गठन किया जाएगा। इसमें टाटा पावर के पास 51 प्रतिशत शेयार रहेगा, जबकि ओडिशा सरकार के पास 49 प्रतिशत शेयर रहेगा। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेसु के अधीन आने वाले पांच विद्युत सर्कल जैसे भुवनेश्वर-1 व 2, कटक, पारादीप, ढेंकानाल ( ओडिशा के तटीय 9 जिले व जाजपुर जिले के 45 पंचायत) आयेंगे तथा इन स्थानों पर टाटा पावर बिद्युत वितरण व खुदरा आपूर्ति लाइसेंस हासिल करेगी। प्रारंभिक चरण में 25 साल के लिए एक लाइसेंस प्रदान किया जाएगा। सेसु के निजीकरण के लिए जो बिड इनवाइट किया गया था, इसमें टाटा पावर सफल बिडर के रुप में टाटा पावर सामने आया है। ओडिशा विद्युत नियामक आयोग (ओइआरसी) ने इस संबंध में घोषणा की है। इसके बाद ओइआरसी की ओर से टाटा पावर को लेटर आफ इंटेट प्रदान किया गया है।उल्लेखनीय है कि सेसु वर्तमान में राज्य के इन पांच सर्कलों में लगभग 25 लाख उपभोक्ताओं को बिजली प्रदान कर रही है। आगामी दिनों में टाटा पावर इन इलाकों में बिजली वितरण व आपूर्ति का कार्य करेगी।
Check Also
खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश
राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
