Home / Odisha / लघु कविताएं – हाइकु : मकर संक्रान्ति

लघु कविताएं – हाइकु : मकर संक्रान्ति

हाइकु : मकर संक्रान्ति

1
नभ निरभ्र
इन्द्रधनुषी मेला
संक्रान्ति शुभ
2
मित्रों से जंग
अभिमानी पतंग
एकाकी रही
3
उत्तरायण
ऊँ सूर्य देवाय नम:
हर्षित मन
4
पतंग सेना
पवन वेग संग
बिखेरे रंग
5
मन की आस
गुड़-तिल मिठास
रिश्तों में रहे
6
विश्वास-डोर
उड़ चली पतंग
नभ को छूने
7
कटी पतंग
बाल गोपाल दौड़े
हिय उमंग
8
पतंगें भोली
गली-गली में खड़े
लूटने वाले
9
सूर्योपासना
सर्व सुख-कामना
संक्रान्ति पर्व
10
साँसों की डोर
पतंग-सी ज़िन्दगी
जाने ना ठौर
11
नाम अनेक
हर्षोल्लास एक सा
अद्भुत पर्व

पुष्पा सिंघी , कटक

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …