Home / Odisha / बालेश्वर के पूर्व विधायक, जीवन प्रदीप दास भाजपा में शामिल

बालेश्वर के पूर्व विधायक, जीवन प्रदीप दास भाजपा में शामिल

बालेश्वर. बालेश्वर के पूर्व विधायक, जीवन प्रदीप दास, जिन्हें पिछले साल नवंबर में बीजद से निलंबित कर दिया गया था, ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद प्रताप चंद्र षाड़ंगी की मौजूदगी में पार्टी कार्यालय में भाजपा में शामिल हो गये. यह कदम दास के लिए एक घर वापसी की तरह है, जो पहले भाजपा को छोड़कर चुनाव लड़ने के लिए सत्तारूढ़ बीजद में शामिल हो गए थे. वह बीजेडी के टिकट पर बालेश्वर सदर से राज्य विधानसभा के लिए भी चुने गए थे.

पिछले साल नवंबर में दास को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बीजद से निलंबित कर दिया गया था. अपने निलंबन के एक दिन बाद उन्होंने बीजद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि पार्टी ने उन्हें कभी भी पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों पर अपना पक्ष रखने का अवसर प्रदान नहीं किया.

दास बालेश्वर सदर निर्वाचन क्षेत्र के लिए उपचुनाव के लिए बीजद के स्टार प्रचारकों में से एक थे.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …