भुवनेश्वर । हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी जयंती के अवसर प्रदेश भाजपा की ओर से अटल सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस बार अटल सम्मान वरिष्ठ समाजसेवी तथा सामाजिक आंदोलन के नेता प्रशांत सेनापति को प्रदान किया जाएगा। भाजपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक पंचानन नायक ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसी तरह राष्ट्रवादी कवि विरंची नारयण पंडा को अटल कविता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह सुवोध मिश्र को अटल समाजसेवी सम्मान से सम्मानित किया जाने का निर्णय किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष की तरह भाजपा अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रुप में मनायेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश कार्यालय में 25 दिसंबर को विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में ये सम्मान प्रदान किये जाएंगे। प्रदेश के सभी नेता इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।
Check Also
खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश
राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
