भुवनेश्वर । सुवर्णपुर जिले के उलुंडा प्रखंड के कुकिया गांव में एक महिला का रस्सी से झूलता हुआ शव बरामद हुआ है। मृतक महिला का नाम प्रियव्रती महालिक है। उसके ससुराल वालों ने इसे आत्महत्या बताया है, जबकि उसके मायके के लोगों ने इसे दहेज के कारण हत्य़ा बताया है। शव मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर उसको बरामद करने पोस्टमोर्टम के लिए भेजने के साथ साथ मामले की जांच शुरु कर दी है। मृतक महिला पिता बनमाली महालिक ने इस संबंध में उलुंडा थाने में शिकायत दर्ज करायी है। उन्होंने कहा है कि दहेज के लिए हत्या किये जाने की बात कही है। पुलिस ने कहा कि वह इस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमोर्टम के बाद यह हत्या या आत्महत्या इस बारे में जानकारी मिल पायेगी। उल्लेखनीय है कि चार साल पूर्व वीरमहाराजपुर प्रखंड के टेवापदर गांव के वनमाली महालिक की बेटी प्रियव्रती महालिक की शादी कुकिया गांव में बाबुला तरिया केसाथ हुई थी।
Check Also
खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश
राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
