भुवनेश्वर । कटक स्थित ओडिशा हाईकोर्ट ने सोमवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक उषा शर्मा को पुरी के श्रीजगन्नाथ मंदिर का नाट मंडप का मरम्मत का कार्य चार माह के अंदर समाप्त करने के लिए निर्देश दिय़ा है। इसके साथ ही कोर्ट ने उन्हों कोणार्क के सूर्य मंदिर की मरम्मत हेतु एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। हाईकोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 4 मई को होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीजगन्नाथ मंदिर के नाट मंडप की मरम्मत कार्य में देरी को लेकर हाईकोर्ट के समक्ष एमिकस कुरी द्वारा एक रिपोर्ट दी गयी थी। इस रिपोर्ट के आधार पर हाईकोर्ट भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण के महानिदेशक को व्यक्तिगत रुप से हाजिर होने के लिए निर्देश दिया था।
Check Also
खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश
राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
