Home / Odisha / विद्यार्थी परिषद ने विभिन्न कैंपसों में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई

विद्यार्थी परिषद ने विभिन्न कैंपसों में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई

भुवनेश्वर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से युवा मानस के प्रतीक स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर राजधानी के विभिन्न केंपस समेत 14 नगर व 25 विस्तार केंद्रों पर स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई.
स्थानीय कलिंग स्टेडियम में स्थित विवेकानंद की प्रतिमूर्ति पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा विश्वविद्यालय ला कालेज की छात्रा कविता कहँर उपस्थित होकर विद्यार्थियों को स्वामी जी के आदर्श में प्रेरित होने के लिए आह्वान किया. इसी तरह बरमुंडा के निकट रेंटल कॉलोनी बस्ती में 20 से 25 बच्चों को लेकर स्वामी जी की जयंती मनाई गई. इन कार्यक्रमों में महानगर अध्यक्ष डॉ संजय मोहंती उपाध्यक्ष डॉ महेंद्र मोहंती वतन नायक महानगर सचिव चंडी प्रसाद सवार छात्रा प्रमुख सुभस्मिता दास विभाग संगठन सचिव मिलन महापात्र व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …