Home / Odisha / कफ सिरप के अवैध कारोबार में लिप्त चार तस्कर गिरफ्तार

कफ सिरप के अवैध कारोबार में लिप्त चार तस्कर गिरफ्तार

  •  कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद

संबलपुर. संबलपुर पुलिस ने कफ सिरप के अवैध कारोबार में लिप्त चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से कफ सिरप एवं नशे की टेबलेट की बड़ी खेप बरामद किया गया है. सोमवार की शाम जिला पुलिस मुख्यालय में बुलाए गए प्रेस कांफे्रस में एसपी बातूला गंगाधर ने यह जानकारी दिया. एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को कई अहम सुराग दिया है. जिसके बलपर पुलिस की टीम संबलपुर से सटे जिले एवं प्रदेश के बाहर रेड मारने की योजना बना रही है. आनेवाले दिनों में इस कारोबार से जुड़े कुछ और लोगों को गिरफ्तार किए जाने की संभावना है. मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में रॉकी मुखी (ठेलकोपाड़ा-संबलपुर), राहुल मेहेर (बैधनाथ चौक-संबलपुर), लक्ष्मण मिश्र (खेतराजपुर-संबलपुर) एवं चंदन पात्र (सोनपुर) बताया गया है. आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम किया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …