Home / Odisha / स्कूल फीस में छूट पर फैसला हाईकोर्ट के निर्देश पढ़ने के बाद – शिक्षा मंत्री

स्कूल फीस में छूट पर फैसला हाईकोर्ट के निर्देश पढ़ने के बाद – शिक्षा मंत्री

भुवनेश्वर. कोरोना के कारण विभिन्न विद्यालयों के फीस में रियायत देने के संबंध में सरकार से अंतिम निर्णय लेने संबंधी हाई कोर्ट द्वारा दिये गये निर्णय पर विद्यालय में जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने प्रतिक्रिया दी है. इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दास ने कहा कि कोर्ट के इस संबंधी निर्देश अभी शिक्षा विभाग के पास पहुंचे नहीं हैं. उन्हें केवल मीडिया के जरिये यह बात पता चली है. उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देश विभाग में पहुंचने के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा.
उधर, गजपति जिला में स्कूली शिक्षकों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के मामले में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दास ने कहा कि जो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है. अतिथि शिक्षक व शिक्षिकाओं के द्वारा पढ़ाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि रविवार को भी पूरे प्रदेश में 65% छात्र पढ़ने के लिए विद्यालय आए हैं. उन्होंने कहा कि बच्चों व शिक्षक शिक्षिकाओं का स्वास्थ्य उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है. सरकार के एसओपी को मान कर ही सारा कार्य किया जा रहा है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …