Home / Odisha / धवलेश्वर मंदिर के पट लंबे अंतराल के बाद खुले

धवलेश्वर मंदिर के पट लंबे अंतराल के बाद खुले

 

आठगढ़. कटक जिले के आठगढ़ क्षेत्र में स्थित ओडिशा के प्रमुख शिव मंदिरों में से एक धवलेश्वर मंदिर नौ महीने के लंबे अंतराल के बाद सोमवार को सभी भक्तों के लिए खोल दिया गया. हालांकि यह मंदिर बीते आठ जनवरी को सेवायतों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए खोल दिया गया था. इसके बाद निकटवर्ती गांव के लोगों के लिए 9 और 10 जनवरी को मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी गई थी. अब सरकार द्वारा जारी किए गए सभी कोविद-19 प्रोटोकॉल के सख्त पालन के बीच राज्य भर के भक्तों को भगवान धबलेश्वर के दर्शन की अनुमति दी जा रही है. आज सुबह से यहां भक्तों का आना शुरू हो गया था. मंदिर के पट खुलते यहा शिवालय जय बाबा धवलेश्वर और बोल हरिबोल गूंजायमा हो गया. मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा.

नौ महीने के अंतराल के बाद मंदिर के दरवाजे सुबह 4 बजे खुला. इसके बाद

स्नान, मंगला आरती, बड़ा ऋंगार भोगा लागी और अन्य अनुष्ठान आयोजित किए गये. शिव मंदिर के एक पुजारी ने कहा कि मंदिर के अंदर शारीरिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए सभी के लिए कतार रेखा बनायी गयी है. मंदिरों में आने वाले भक्तों के लिए देवताओं के दर्शन के लिए मास्क और सेनिटाइज़र का इस्तेमाल अनिवार्य कर दिया गया है. एक बार में अधिकतम 50 लोगों को मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …