Home / Odisha / मालकानगिरि में पांच किलो का बारूदी सुरंग बरामद

मालकानगिरि में पांच किलो का बारूदी सुरंग बरामद

मलकानगिरि: जिले के चित्रकोंडा ब्लॉक में गोरासेतु के पास हांडीखाल के जंगल में तलाशी अभियान के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने लगभग 5 किलो वजनी बारुदी सुरंग और अन्य माओवादी सामान बरामद किया. अति विश्वसनीय जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में एक तलाशी अभियान शुरू किया था और एक विशाल ड्रम में छिपे हुए बारूदी सुरंग को खोज निकाला. मौके से माओवादी कपड़े, पॉलिथीन, मल्टीमीटर, वॉकी-टॉकी आदि भी बरामद किए गए. यह संदेह है कि नक्सलियों ने कुछ बड़ी साजिश रची थी और इसे अंजाम देने के लिए जंगल में सामान छिपा दिया था, लेकिन इसकी सूचना सुरक्षाबलों को मिल गयी. बम निरोधक दस्ते को तुरंत बारूदी सुरंग के बारे में बताया गया. बम निरोधी दस्ते ने इसे निष्क्रिय किया.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …