Home / Odisha / 21 से जगन्नाथ मंदिर में दर्शन के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य नहीं

21 से जगन्नाथ मंदिर में दर्शन के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य नहीं

प्रमोद कुमार प्रृष्टि, पुरी

श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने रविवार को पुरी स्थित महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मंदिर में प्रवेश के मानदंडों में ढील कर दी. हालांकि यह नियम 21 जनवरी से लागू होगा. अब मंदिर में प्रवेश के लिए कोविद नकारात्मक रिपोर्ट की अनिवार्यता नहीं रही. मंदिर प्रबंधन समिति की एक बैठक के बाद एसजेटीए के मुख्य प्रशासक कृष्ण कुमार ने श्रीमंदिर में देवताओं के दर्शन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) में संशोधन की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 21 जनवरी से मंदिर में प्रवेश के लिए भक्तों को कोविद नकारात्मक रिपोर्ट दिखाने की आवश्यकता नहीं होगी. भक्तों का सामान्य दर्शन सुबह 7 बजे से शुरू होगा, वहीं पुरी के निवासी सुबह 6 बजे से दर्शन का लाभ उठा सकते हैं. हालांकि, भक्तों को कोविद-19 दिशानिर्देशों का पालन करना पड़ेगा. उन्हें मंदिर में प्रवेश से पहले हाथ को सेनिटाइज करना होगा. ठीक से मास्क पहनना होगा और सामाजिक दूरी के नियम को पालन करना होगा.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …