Home / Odisha / ओडिशा में बर्डफ्लू को लेकर डरने की जरूरत नहीं

ओडिशा में बर्डफ्लू को लेकर डरने की जरूरत नहीं

  • अब तक नहीं मिला है एक भी मामला

भुवनेश्वर. ओडिशा में बर्डफ्लू या एवियन इन्फ्लुएंजा को लेकर लोगों को डरने की आवश्यकता नहीं है. इस बीमारी का कोई भी असर ओडिशा में देखने को नहीं मिला है. राज्य के मत्स्य और पशु संसाधन विभाग ने स्पष्ट किया है कि राज्य में बर्ड फ्लू के किसी भी मामले का पता नहीं चला है. पशुपालन और पशु चिकित्सा सेवा के आयुक्त सह निदेशक, रत्नाकर राउत ने कहा कि समय-समय पर निगरानी के उपाय किए जाते हैं, जो पक्षियों के नाक के स्वाब, क्लोकल स्वास, रक्त आदि जैसे नमूनों के संग्रह और संग्रहण के माध्यम से किए जाते हैं. उन्होंने कहा कि चिकन मांस, अंडे और राज्य में उत्पादित अन्य पोल्ट्री उत्पाद उपभोग करने के लिए सुरक्षित हैं और जनता को घबराने की कोई जरूरत नहीं है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …