Home / Odisha / सनातन धर्म का अनुसरण कर देश की श्रेष्ठता सुरक्षित रखें

सनातन धर्म का अनुसरण कर देश की श्रेष्ठता सुरक्षित रखें


संबलपुर. सनातन धर्म का अनुसरण कर देश की श्रेष्ठता को सुरक्षित रखने का प्रयास करें. पतंजलि योग पीठ के 26 वें स्थापना समारोह को संबोधित करते हुए डा. खीरोधर नायक ने यह उदगार व्यक्त किया. संबलपुर जिला पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, युवा भारत, महिला पतजलि योग समिति एवं पतंजलि किसान सेवा समिति के संयुक्त प्रयास पर आयोजित इस कार्यक्रम में डा. खीरोधर नायक बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. आगे उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग के निरंतर अभ्यास से भगवत के सानिध्य का मार्ग प्रशस्त होता है. भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी गोलक बिहारी मिश्र के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम में समिति एवं उसके अन्य शाखाओं के अनेकों लोग शामिल हुए. इस अवसर पर योग का प्रदर्शन भी किया गया. कार्यक्रम के आयोजन में युवा प्रभारी निलांबर साहू, प्रफूल्ल जी एवं सुधांशु जी समेत समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यों ने सक्रिय सहयोग किया.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …