Home / Odisha / केंद्रीय विद्यालय-1 ने अविभावकों से साझा की विद्यालय खोलने तैयारियों की जानकारी

केंद्रीय विद्यालय-1 ने अविभावकों से साझा की विद्यालय खोलने तैयारियों की जानकारी

भुवनेश्वर. ओडिशा में लगभग नौ महीने बाद विद्यालय खोलने की अनुमति मिलने के बाद आज केंद्रीय विद्यालय नंबर एक, भुवनेश्वर ने अविभावक-अध्यापक मीटिंग के दौरान विद्यालय में पढ़ाई को पुनः शुरू करने को लेकर अपनी तैयारियों की जानकारी साझा की.

साथ ही बच्चों को भेजने और नहीं भेजने को लेकर अविभावकों के लिखित विचार लिये. बताया गया है कि केवी एक-1 में 11 जनवरी से कक्षाएं आयोजित की जायेंगी. एक कमरे में अधिकतम 15 बच्चों को बैठाया जायेगा. आफ लाइन के साथ-साथ सभी बच्चों के लिए आनलाइन कक्षाएं भी आयोजित की जायेंगी. बैठक में बताया गया कि केंद्रीय विद्यालय के कोर्स पूरे हो चुके हैं तथा रिवीजन भी शुरू हो गया है. अब कक्षाएं आयोजित हो रही हैं, इससे बच्चों को काफी फायदा होगा. विद्यालय ने अविभावकों से स्वतः लाने और ले जाने का आग्रह किया है. साथ कोविद नियमों की जानकारी देते हुए उसे पालन करने का आग्रह भी किया है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …