Home / Odisha / पुरी में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव गुरुवार से

पुरी में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव गुरुवार से

पुरी. गोविंद गोधाम गोशाला में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन गुरुवार से किया जा रहा है. इसका उद्घाटन कल सुबह 11.00 बजे होगा. उत्कल पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी अरूपा नंदाचार्य जी महाराज इसका उद्घाटन करेंगे. इसमें कई अतिथियों के शामिल होने की संभावना है. जिलाधिकारी बलवंत सिंह को भी आमंत्रित किया गया है. आज जिलाधिकारी निवास पर निजी गोशाला में गोविंद गोधाम गोशाला के प्रमुख पंडित विष्णु पंडा जी महाराज ने पहुंचकर गोसेवा व दर्शन के समय गोविंद गोधाम गोशाला में गुरुवार से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के बारे में जिलाधिकारी से चर्चा की.

साथ ही गोविंद गोधाम गोशाला में जिला प्रशासन के द्वारा भेजे गए गो-माताओं की सेवा कार्य की जिलाधीश ने प्रशंसा की. पंडित विष्णु जी महाराज ने जिलाधीश से 15 तारीख तक चलने वाले राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में पधारने का आग्रह किया. गौरतलब है बलवंत सिंह की ओएमसी संचालन निर्देशक के रूप में बदली हो चुकी है. फिर भी गोमाता के प्रति भक्ति व सेवा के आग्रह को देखते हुए पंडित विष्णु जी महाराज ने उनका प्रशंसा की है और राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में शामिल होने के लिए विशेष निमंत्रण दिया. इस मौके पर जिलाधीश निवास पर रह रहीं गोमाताओं की दोनों ने कुछ समय के लिए सेवा की.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …