Home / Odisha / जवानों ने मालकानगिरि में लैंडमाइन को किया निष्क्रिय

जवानों ने मालकानगिरि में लैंडमाइन को किया निष्क्रिय

भुवनेश्वर –  माओवादियों द्वारा सुरक्षा में लगे जवानों को निशाना बनाने की एक कोशिश नाकाम हो गई । कालिमेला थाना क्षेत्र के एमवी-126 गांव के पास एक पुल में माओवादियों ने लैंडमाइन बिछायी थी, लेकिन इसके बारे में जानकारी मिलने के बाद जवानों ने लैंडमाइन को निष्क्रिय कर दिया और एक अनहोनी टल गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह  इस इलाके में बीएसएफ के जवान रुटिन तलाशी अभियान में थे । तभी बीएसएफ के प्रशिक्षित कुत्तों ने वहां लैंडमाइन होने के बारे में पता लगाया । इसके बाद उसे मिट्टी खोद कर बाहर निकाला गया और हादसे को टाला जा सका । उल्लेखनीय है कि 2008 में भी मालकानगिरि जिले में नक्सलियों ने एक पुल के नीचे लैंडमाइन बिछायी थी। सुरक्षा में लगे जवानों के वहां से जाते समय विस्फोट किया गया था और इसमें 16 जवान शहीद हो गये थे ।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …