Home / Odisha / श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण अभियान में सभी रामभक्त बनें सहभागी – प्रताप षाड़ंगी

श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण अभियान में सभी रामभक्त बनें सहभागी – प्रताप षाड़ंगी

  •  रेमुणा में इसके लिए बैठक में सम्मिलित हुए षाड़ंगी

भुवनेश्वर. केन्द्रीय मंत्री प्रताप षाड़ंगी ने देश के समस्त रामभक्तों से अपील की है कि वे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण अभियान में सभी रामभक्त सहभागी बनें. षाड़ंगी ने बालेश्वर के रेमुणा में निधि समर्पण अभियान की बैठक में शामिल होकर यह बात कही. षाड़ंगी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भगवान मर्यादा-पुरुषोत्तम श्रीराम हम सभी के श्रद्धा के केन्द्र हैं. मुझे बेहद हर्ष है कि आज बालेश्वर प्रवास के दौरान मुझे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान रेमुणा के कार्यक्रम में सम्मलित होने का अवसर मिला. उन्होंने इस बैठक में अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण योजना बैठक में लोगों को राम मंदिर संघर्ष व त्याग की जानकारी प्रदान की. अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण में सबकी सहभागिता के लिए श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के माध्यम से धन संग्रह किया जाएगा. इसे देख कर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु निधि संग्रह अभियान में सभी रामभक्त अपनी सहभागिता अवश्य दने की उन्होंने अपील की है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …