Home / Odisha / क्रेडाई ने सांसद अपराजिता षाड़ंगी को किया सम्मानित

क्रेडाई ने सांसद अपराजिता षाड़ंगी को किया सम्मानित

भुवनेश्वर. भुवनेश्वर की सासंद एवं भाजपा पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अपराजिता षाड़ंगी को क्रेडाई ओडिशा ने आज पुष्प के पौधे भेंटकर सम्मानित किया. सांसद अपराजिता देश की सर्वश्रेष्ठ एवं प्रगतिशील सांसद के रूप में मनोनित की गयी हैं. इस अवसर पर क्रेडाई ओडिशा के अध्यक्ष स्वदेश राऊतराय, सचिव अनिल अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष उमेश खण्डेलवाल ने उनको सम्मानित किया. इस मौके पर उमेश खंडेलवाल ने उनके कार्यों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि सांसद ओडिशा की राजनीति की सबसे चर्चित और लोकप्रिय राजनीतिज्ञ चेहरा के रूप में उभरी हैं. उनकी कार्यशैली को संसद ने सम्मानित किया गया है. यह राजधानी के लोगों के लिए गौरव की बात है. उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद ने आज लोगों को नये साल की शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि वह लोगों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगी.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …