Home / Odisha / केंदुझर में सड़क हादसा, चार की मौत, चार जख्मी

केंदुझर में सड़क हादसा, चार की मौत, चार जख्मी

केंदुझर. जिले के पंडापाड़ा थाना क्षेत्र के सोमगिरि इलाके में एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी है, जबकि चार अन्य घायल हुए. यह हादसा बुधवार देर रात हुई. जानकारी के अनुसार, 11 व्यक्तियों को लेकर एसयूवी जिले के हरिचंदनपुर के पास जिरांग आ रही थी. इसी दौरान चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और वाहन पेड़ से टकराते हुए सड़क से 10 फीट नीचे गिर गया. 11 व्यक्तियों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ’108’ एम्बुलेंस को सूचित किया जो मौके पर पहुंची और घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल ले गयी. घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायल व्यक्तियों की पहचान माता नाइक, सुरेंद्र मरांडी, रेवती राज और एसके कमर के रूप में की गई है. मृतक व्यक्तियों की पहचान नहीं चल पाया है. एक यात्री ने बताया कि ड्राइवर के सो जाने की वजह से हादसा हुआ. सभी यात्री मयूरभंज जिले के हटाबदला इलाके के हैं. जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने कहा कि शवों को जब्त कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भुवनेश्वर में हीट एंड रन, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

    तेज रफ्तार वाली बस ने सीआरपी चौक के पास पहले कार को टक्कर …