भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के भुवनेश्वर महानगर के नेता श्रीमती सुभद्रा मिश्र व अशोक कुमार साहू के साथ अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कांग्रेस की सदस्यता ली। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय़ के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पटनायक की उपस्थिति में इन नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। इस अवसर पर श्री निरंजन पटनायक ने भाजपा से आकर कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं को पुष्प गुच्छ देकर पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इन नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के सिद्धांतों से प्रभावित होकर वे पार्टी में शामिल हुए हैं। पार्टी उन्हें जो भी जिमेमेदारी देगी उसे वे बखूबी निभायेंगे।
Check Also
भुवनेश्वर में हीट एंड रन, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
तेज रफ्तार वाली बस ने सीआरपी चौक के पास पहले कार को टक्कर …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
