Home / Odisha / जीएसटी मामले में रिश्वत लेते समय तीन सुप्रीडेंडेंट समेत चार गिरफ्तार

जीएसटी मामले में रिश्वत लेते समय तीन सुप्रीडेंडेंट समेत चार गिरफ्तार

भुवनेश्वर. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार रोधी शाखा (एसीबी) ने भुवनेश्वर सर्किल के ऑडिट कमिश्नरेट के जीएसटी और सेंट्रल एक्साइज के तीन सुप्रीडेंडेंट को गिरफ्तार किया है. वे एक तकनीकी संस्थान से संबंधित एक मामले में रिश्वत ले रहे थे. यह जानकारी यहां सीबीआई द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी है. गिरफ्तार अधिकारियों की पहचान अर्ताभंजन कर, प्रदीप कुमार आचार्य और एनएन साहू के रूप में हुई है. इस मामले में सेंचुरियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के एकाउंटेंट आशुतोष पाढ़ी को भी गिरफ्तार किया गया है. बताया गया है कि इन चारों को भुवनेश्वर के होटल न्यू मैरियन में सेंचुरियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के खिलाफ जीएसटी एंड सेंट्रल एक्साइज के एक कथित मामले को लेकर 10 लाख रुपये का लेन-देन करते हुए गिरफ्तार किया गया था. एक गुप्त सूचना के आधार पर एसीबी ने मामला दर्ज किया और इन सभी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. जीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क के उपरोक्त अधीक्षक पाढ़ी से कथित रिश्वत राशि प्राप्त करने के लिए होटल न्यू मैरियन, भुवनेश्वर गये और वहां सभी को 10 लाख रुपये की रिश्वत राशि का आदान-प्रदान करते हुए गिरफ्तार किया गया. उपरोक्त तीनों अधिकारियों और आशुतोष पाढ़ी के निवास व कार्यालय परिसर की तलाशी ली गयी.

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भुवनेश्वर में हीट एंड रन, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

    तेज रफ्तार वाली बस ने सीआरपी चौक के पास पहले कार को टक्कर …