Home / Odisha / लिंगराज मंदिर खुला, 31 तक सिर्फ सेवायत करेंगे दर्शन

लिंगराज मंदिर खुला, 31 तक सिर्फ सेवायत करेंगे दर्शन

  •  तीन जनवरी से राजधानी के नागरिक को अनुमति

  •  छह से सभी भक्त के लिए खुलेंगे श्री लिंगराज मंदिर के द्वार

भुवनेश्वर. कोरोनो के प्रकोप के कारण बीते नौ महीने के अंकुश के बाद राजधानी स्थित लिंगराज मंदिर आज फिर से खुल गया है. आज से 31 दिसंबर तक सिर्फ यहां के सेवायत और उनके परिवार के सदस्य ही दर्शन कर पायेंगे. एक और दो जनवरी को यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा. नये साल होने के कारण इस दौरान काफी संख्या में भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए एक और दो जनवरी को मंदिर को बंद रखने का निर्णय लिया गया है. तीन जनवरी से राजधानी के लोगों को मंदिर में दर्शन की अनुमति होगी. इसके बाद छह जनवरी से मंदिर के द्वार सभी भक्तों के लिए खुल जायेंगे.
लिंगराज महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को बीते पांच दिनों के अंदर जांच कराये गये कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी. अधिकतम 500 भक्तों को मंदिर के अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …