Home / Odisha / राउरकेला में सड़क हादसा, तीन की मौत, छह जख्मी

राउरकेला में सड़क हादसा, तीन की मौत, छह जख्मी

राउरकेला. यहां के बालूघाट के पास एक सड़क हादसे में तीन की मौत हो गई और छह यात्री घायल हो गए. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, आज एक मिनी बस 15 से अधिक यात्रियों को लेकर जा रही थी. इसी दौरान उसकी गति तेज होने के कारण चालक ने उस पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस डिवाइडर को टक्कर मारते हुए एक तरफ झुक गई. घायल व्यक्तियों को राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनमें से कुछ की हालत गंभीर है. बस लाठीकटा से राउरकेला आ रही थी. दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 143 पर जाम लग गया. स्थानीय पुलिस ने इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किया है और मृतकों के शव को परीक्षण के लिए भेज दिया है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …