Home / Odisha / हाथी से टक्कर के बाद पुरी-सूरत एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन बेपटरी

हाथी से टक्कर के बाद पुरी-सूरत एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन बेपटरी

संबलपुर. पुरी-सूरत एक्सप्रेस ट्रेन (02827)  सोमवार तड़के हाटीबारी और मानेस्वर रेलवे स्टेशनों के बीच हाथी से टकराने के बाद ट्रेन के इंजन के छह चक्के पटरी से उतर गये. किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है. चालक और सहायक चालक भी सुरक्षित हैं. जानकारी के अनुसार, ट्रेन 50 किमी प्रति घंटे की गति से हाटीबरी से सुबह 01.55 बजे रवाना हुई थी. इसी दौरान लगभग 2.04 बजे एक हाथी इंजन के सामने आ गया. हाथी से टक्कर के बाद इंजन के छह पहिए मौके पर पटरी से उतर गए. इस हादसे की सूचना पाते ही रेढ़ाखोल से हाटीबारी से राहत टीम और मंडल रेल प्रबंधक, संबलपुर, सभी वरिष्ठ अधिकारियों और राहत ट्रेन के साथ मौके पर पहुंचे. वन विभाग के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर डीआरएम, संबलपुर और अन्य वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों के साथ पूछताछ की. राहत तेज होने के कारण इंजन सबुह 5.55 बजे हटा लिया गया था. इस घटना से पुरी-दुर्ग स्पेशल एक्सप्रेस (08425) और कोरापुट-भुवनेश्वर स्पेशल एक्सप्रेस (08448) की आवाजाही प्रभावित रहीं, जिन्हें क्रमशः जुजुमुरा और संबलपुर में नियंत्रित किया गया था.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …