Home / Odisha / कोयल नदी में डूबे एक और छात्र का शव बरामद

कोयल नदी में डूबे एक और छात्र का शव बरामद

राउरकेला. सुंदरगढ़ जिले के बंडामुंडा थानांर्गत जामसारा घाट पर कोयल नदी में तीन छात्रों के डूबने के एक दिन बाद शेष लापता छात्र का शव सोमवार को बरामद हुआ. मृतक की पहचान कौशिक मल्लिक रूप में हुई है. वह रविवार को अपने सहपाठियों के साथ पिकनिक मनाने गया था और कोयल नदी में नहाते समय दो अन्य लोगों के साथ डूब गया था. कथित तौर पर राउरकेला के सेक्टर-5 में एक निजी स्कूल के नौवीं कक्षा के 10 छात्र कोयल नदी के पास पिकनिक मनाने गए थे. उनमें से पाँच पानी में खेल रहे थे. इनमें से चार नदी के प्रवाह से बह गए. इस दौरान स्थानीय लोग एक को बचाने में सक्षम रहे, जबकि ओडीआरएएफ टीम ने भूपेश प्रसाद और सुजान शर्मा नामक और दो छात्रों के शवों को बरामद किया. अंधेरा और सर्द मौसम के चलते तलाशी अभियान रात में ठप हो गया था. आज फिर एक बच्चे का शव बरामद हुआ.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …