Home / Odisha / पुरी में श्रीमंदिर खोलने को लेकर 12 को होगी बैठक

पुरी में श्रीमंदिर खोलने को लेकर 12 को होगी बैठक

प्रमोद कुमार प्रृष्टि, पुरी
महाप्रभु श्रीजगन्नाथ मंदिर को फिर से खोलने के लिए प्रयास तेज होते दिख रहे हैं. यहां के श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने शनिवार 12 दिसंबर को मंदिर को फिर से खोलने की योजना तैयार करने के लिए छतीसा नियोग के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने चर्चा के दौरान मौजूद रहने के लिए सूआर महासुआर नियोग, पूजापंडा, प्रतिहारी और खुंटिया नियोग के सेवायतों व अन्य को लिखित सूचना दी है. यह बैठक आम जनता के लिए श्रीमंदिर मंदिर के दरवाजे खोलने के संबंध में भविष्य तय करेगा. एसजेटीए के मुख्य प्रशासक कृष्ण कुमार ने कहा है कि दिसंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक श्रद्धालुओं के लिए पुरी जगन्नाथ मंदिर खोलने की व्यवस्था की जा रही है और तदनुसार श्रद्धालुओं के लिए विशेष एसओपी तैयार किए जाएंगे. पुरी के सदर विधायक जयंत षाड़ंगी ने पुरी जगन्नाथ मंदिर को फिर से खोलने की अनुमति देने का आग्रह करते हुए कहा कि अगर श्रीमंदिर फिर से खुलता है, तो भक्तों को महामारी का डर दूरा होगा और उन्हें आध्यात्मिक आनंद का अनुभव करने का अवसर मिलेगा. उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने कोविद की स्थिति के आंकलन करते हुए मंदिरों को खोलने की कार्ययोजना तैयार करने के लिए स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदारी दी है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …