Home / Odisha / बारिपदा में बस पलटने से 25 घायल, 10 गंभीर

बारिपदा में बस पलटने से 25 घायल, 10 गंभीर

बारिपदा. जिले के रायरंगपुर थाना क्षेत्र के हाटीबाड़ी के पास गुरुवार को एक निजी बस के पलट जाने से कम से कम 25 यात्री घायल हो गए. इनमें से दस यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं. हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ वाहन के अंदर फंसे यात्रियों को बचाया. सभी घायल यात्रियों को रायरंगपुर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार, बस 50 से अधिक यात्रियों को रायरंगपुर से बारिपदा ले जा रही थी. इसी दौरान वाहन पर से चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे खेत में पलट गयी.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …