Home / Odisha / सोरो पुलिस ने नौ कुख्यात डकैतों को गिरफ्तार किया

सोरो पुलिस ने नौ कुख्यात डकैतों को गिरफ्तार किया

गोविंद राठी, बालेश्वर
सोरो पुलिस स्टेशन की पुलिस ने नौ अंतरराज्यीय कुख्यात डकैतों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. इन पर बीते 28 नवंबर को डकैती और खूनी मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया है. सोरो पीएस पुलिस ने उनके कब्जे से दो बंदूकें, दो राउंड गोली, 70 ग्राम सोने के गहने, चार बाइक और नौ सेल फोन भी जब्त किया है. सोरो आईआईसी मधुमिता मोहंती ने मीडिया को बताया कि सभी नौ हिस्ट्रीशीटर हैं. उनके खिलाफ कई पुलिस स्टेशनों में आपराधिक मामले लंबित हैं. नौ में से एक मूल रूप से महाराष्ट्र का निवासी है. इन नौ आरोपियों को पकड़ने के लिए केंद्रापड़ा, कटक, भद्रक और बालेश्वर इलाकों में छापेमारी की गयी थी.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …