Home / Odisha / प्रदीप पाणिग्राही के भ्रष्टाचार संबंधी आरोपों की लोकायुक्त करेंगे जांच

प्रदीप पाणिग्राही के भ्रष्टाचार संबंधी आरोपों की लोकायुक्त करेंगे जांच

  •  मुख्यमंत्री ने की सिफारिश

भुवनेश्वर. गोपालपुर से विधायक प्रदीप प्राणीग्राही के भ्रष्टाचार के आरोपों की लोकायुक्त से जांच कराने के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सिफारिश की है. लोकायुक्त गठन के बाद राज्य सरकार पहली बार किसी भी भ्रष्टाचार मामले की जांच लोकायुक्त करने की सिफारिश की है. उल्लेखनीय है कि टाटा कंपनी में नौकरी कराने के नाम पर विधायक प्रदीप पाणिग्रही व उनके होने वाले दामाद तथा आईएफएस अधिकारी अभय कांत पाठक के पुत्र आकाश पाठक पर पैसे वसूलने संबंधी आरोप लगा था. इस घटना के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रदीप को पार्टी से बहिष्कार कर दिया था. बाद में क्राइम ब्रांच ने प्रदीप को उनके सरकारी आवास से उठा लिया था. गिरफ्तार होने के बाद वह न्यायिक हिरासत में झारपड़ा जेल में हैं.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …