Home / Odisha / गोपालपुर में महिला से लूटपाट, एक बदमाश पकड़ाया, एक हवाई फायरिंग करके भागा

गोपालपुर में महिला से लूटपाट, एक बदमाश पकड़ाया, एक हवाई फायरिंग करके भागा

सुधाकर कुमार शाही, कटक

गोपालपुर इलाके में एक महिला को लूटने का मामला प्रकाश में आया है. इस दौरान स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को धर-दबोचा है. जानकारी के अनुसार, गोपालपुर में दो अज्ञात बदमाशों ने एक महिला से लूटपाट की तो पीड़िता चिल्लाने लगी. उसकी चिल्लाने और रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग उसे बचाने के लिए दौड़े. इस दौरान बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भागने में सफल रहा, जबकि दूसरे को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. इस घटना से इलाके में तनाव है. कटक में इन दिनों लूटपाट की घटना में वृद्धि देखने को मिल रही है. इससे पहले नयासड़क स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी में करोड़ों रुपये की लूटपाट हुई थी.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …