Home / Odisha / गंजाम में फिर पांच करोड़ के गहने जब्त, तीन गिरफ्तार

गंजाम में फिर पांच करोड़ के गहने जब्त, तीन गिरफ्तार

शिवराम चौधरी, ब्रह्मपुर

गंजाम जिला के ब्रह्मपुर के गोसांई नुआगम पुलिस ने शनिवार देर शाम एक कार से लगभग पांच करोड़ रुपये मूल्य के सोने और चांदी के गहने बरामद किया है. इनमें सोने के गहनों की वजन 6.77 किलोग्राम और चांदी का वजन 240 किलोग्राम बताया गया है. जब्त किये गये जेवरातों की कीमती लगभग 5 करोड़ रुपये आंकी गई है. यह जानकारी ब्रह्मपुर पुलिस अधीक्षक पिनाक मिश्र ने दी. उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. ये सोने और चांदी की तस्करी कर रहे थे. तीनों आरोपी गंजाम के हैं और तमिलनाडु के सलेम से ये सोना-चांदी खरीदे थे. इन्हें ब्रह्मपुर और जिले के अन्य स्थानों के ज्वैलर्स को बेचा जाना था. उन्होंने बताया कि पुलिस को इन तीन व्यक्तियों के बारे में पूर्व सूचना थी. ये कथित रूप से लंबे समय तक इस काम को अंजाम दे रहे हैं. उनसे इस व्यवसाय के बारे में पूछताछ की जा रही है. इस मामले में सीटी और जीएसटी विभाग के अधिकारी लेन-देन की वैधता पर आगे पूछताछ करेंगे.

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 11 नवंबर को भी गंजाम जिला पुलिस ने एक लूट के मामले का खुलासा करते हुए चोरी के 6.5 किलो सोने के गहने और 4.44 लाख रुपये नकदी बरामद किया था. इस मामले में मास्टरमाइंड समेत 10 आरोपियों समेत 15 को गिरफ्तार किया गया था. 13 अक्टूबर को पुरुषोत्त्मपुर थाना क्षेत्र के चांदगुड़ियापदर साही निवाली सुरेंद्र कुमार नायक ने लिखित शिकायत दर्ज करायी थी कि 12 और 13 अक्टूबर की मध्यरात्रि को कुछ अज्ञात बदमाश घर में घुसे और लकड़ी की आलमारी को तोड़कर लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक के सोने के गहने लूट लिये. जाते-जाते वे दो मोबाइल फोन, सीसीटीवी के डीवीआर तथा स्टेबलाइजर को भी लेते गये. इसकी शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ठाकुर प्रसाद पात्र ने पुरुषोत्तमपुर एसडीपीओ और थाना प्रभारी को लेकर एक टीम गठित करके इस मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से चोरी किए गए 6.501 किलोग्राम के सोने के गहनों के साथ-साथ 4,44,500 रुपये नकद, सीसीटीवी की डीवीआर और स्टेबलाइजर बरामद की. साथ ही पुलिस ने उनके कब्जे से एक मोबाइल हैंडसेट और घर तोड़ने वाले उपकरण भी जब्त किया था. ये सभी 10 आरोपियों ने अपराध की तरफ पहली बार कदम रखा था. इसलिए इनकी शिनाख्त करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …