Home / Odisha / अभयकांत पाठक जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे

अभयकांत पाठक जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे

 

भुवनेश्वर. गिरफ्तार वरिष्ठ आईएफएस आफिसर अभयकांत पाठक ने जमानत के लिए ओडिशा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने विशेष सतर्कता अदालत, भुवनेश्वर द्वारा जमानत याचिका को खारिज किये जाने को चुनौती दी है. सतर्कता विभाग ने उनको गिरफ्तार किया है. साथ ही उनके बेटे आकाश पाठक को भी गिरफ्तार किया गया है. अभय कांत पाठक के पास उनकी आय से अधिक संपति होने का आरोप लगा है. उनके पास 9.35 करोड़ रुपये हैं. आकाश पाठक पर आरोप है कि उन्होंने टाटा कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर वसूली की है. सतर्कता विभाग ने बीते 27 नवंबर को अभयकांत पाठक की जमानत याचिका खारिज कर दी थी और उनको झारपड़ा जेल में 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. इसके बाद एसआईटी ने पूछताछ के लिए उनको तीन दिनों के लिए रिमांड पर लिया था.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …