Home / Odisha / उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को सेनिटाइज करने के लिए कहा गया

उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को सेनिटाइज करने के लिए कहा गया

साभार-गुगल

भुवनेश्वर. ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को राज्य के सभी सरकारी, निजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को संस्थान परिसरों को सेनिटाइज करने के लिए कहा है. इससे संभावना है कि बहुत जल्द ही उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को फिर से खोला जायेगा.

इस संबंध में एक आधिकारिक आदेश उच्च माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि मार्च 2020 से कोविद महामारी के कारण राज्यभर के सभी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित हुई है. अब स्कूल परिसर में स्वच्छता और सफाई की आवश्यकता है. इसके अलावा पीने के पानी, शौचालय, कक्षाओं, प्रयोगशाला और उपकरणों जैसी सुविधाओं को प्री-कोविद स्थिति में लाने की आवश्यकता है. विभाग ने सभी प्राचार्यों को आदेश का अनुपालन करने और एक सप्ताह के भीतर विभाग को एक स्थिति रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है. सरकार द्वारा पूरे राज्य में उच्च शिक्षण संस्थानों- विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में प्रयोगशालाओं को फिर से खोलने की अनुमति देने के कुछ ही घंटों बाद यह आदेश दिया गया है. सरकार ने हाल ही में एक दिसंबर से राज्य में मेडिकल कॉलेजों को फिर से खोलने की अनुमति दी थी. साथ ही 10वीं से 12वीं तक की कक्षाओं को खोलने से संबंधित निर्णय लेने की जिम्मेदारी संबंधित प्राधिकारों को दी गयी थी.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …