भुवनेश्वर । नागरिक संशोधन अधिनियम 2019 का विरोध की ओट में मजहबी उन्माद, माओवादी व देश विरोधी तत्वों द्वारा छात्रों को पथभ्रष्ट कर कैंपस में अराजकता व हिंसक आंदोलन खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इसकी निंदा की है। परिषद के प्रदेश सचिव शशिकांत दास ने कहा कि इस अधिनियम के विरोध की ओट में जिस ढंग से हिंसक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है, उससे स्पष्ट है कि माओवाद व मजहबी कट्टपंथी शक्तियां छात्रों के बीच प्रवेश करने का प्रयास कर रही हैं। परिषद इसका विरोध करता है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे इस तरह के देश विरोधी शक्तियों के बहकावे में न आयें। उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए इस तरह के घटनाओं के पीछे की शक्तियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाए।
Home / Odisha / सीएए के खिलाफ देशविरोधी तत्वों द्वारा हिंसात्मक आंदोलन खड़़ा करे के प्रयास–विद्यार्थी परिषद
Check Also
भुवनेश्वर में हीट एंड रन, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
तेज रफ्तार वाली बस ने सीआरपी चौक के पास पहले कार को टक्कर …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
