Home / Odisha / शादी से पहले बंदूक से हमला, एक गंभीर रूप से घायल

शादी से पहले बंदूक से हमला, एक गंभीर रूप से घायल

ब्रह्मपुर. गंजाम जिले के खलिकोट पुलिस की सीमा के तहत मानिकापुर गांव में मंगलवार देर रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने शादी से कुछ घंटे पहले हमला बोल दिया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल की पहचान जितेंद्र बारिक के रूप में हुई है. उसे गंभीर हालत में ब्रह्मपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब बारिक गाँव में अपने रिश्तेदार के घर गया था. बदमाशों ने पीछे से आकर उस पर गोलियां चलाईं. इससे बारिक गंभीर हालत में जमीन पर गिर गया. बाद में, बदमाशों ने बम फेंका और मौके से भाग गए. बारिक को परिवार वालों ने अस्पताल पहुंचाया. इस हमले की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की. इस घटना से इलाके में दहशत फैल गयी है. हमले का कारण पता नहीं चल सका है.

 

Share this news

About admin

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …