Home / Odisha / कोविद सुरक्षा प्रोटोकाल के साथ कोणार्क महोत्सव शुरू

कोविद सुरक्षा प्रोटोकाल के साथ कोणार्क महोत्सव शुरू

भुवनेश्वर. कोणार्क ओपन एयर ऑडिटोरियम में  कल 31वें कोणार्क महोत्सव का उद्घाटन किया गया.  महोत्सव का औपचारिक रूप से उद्घाटन पर्यटन मंत्री, ओड़िया भाषा, साहित्य और संस्कृति ज्योति प्रकाश पाणिग्रही, ऊर्जा, उद्योग, एमएसएमई और गृह राज्य मंत्री दिब्या शंकर मिश्रा, स्कूल और जनशिक्षा मंत्री समीर रंजन दाश, सूचना और प्रौद्योगिकी, खेल और युवा सेवा मंत्री तुषार कांति बेहरा, जगतसिंहपुर के सांसद राजश्री मल्लिक, ओडिशा पर्यटन विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमई मिश्रा, अध्यक्ष पुरी जिला परिषद ज्योतिर्मयी दलाई, पर्यटन सचिव विशाल देव ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया. कोविद दिशानिर्देशों के अनुसार दर्शकों के बैठने के लिए व्यवस्था की गयी थी. इसके अलावा दर्शकों को सेनिटाइजेशन के बाद गैलरी में प्रवेश की अनुमति दी गई. पांच दिवसीय इस कार्यक्रम के पहले दिन, अरुणा मोहंती और ओडिशा डांस अकादमी की मंडली ने ओडिसी नृत्य किया. बाद में शीला उन्नीकृष्णन और चेन्नई के श्रीदेवी नृत्‍यालय की मंडली ने दर्शकों को भरत नाट्यम से मंत्रमुग्ध किया. कार्यक्रम का संचालन डॉ मृत्युंजय रथ और सनहति पाणि ने किया. गोधुलि से पहले मेहमानों ने औपचारिक रूप से चंद्रभागा समुद्र तट पर नौवें अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्ट फेस्टिवल का उद्घाटन किया. इसमें 70 से अधिक रेत कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमें बाहरी राज्यों के छह भी शामिल हैं.

Share this news

About admin

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …