भुवनेश्वर । विधानसभा के पब्लिक एकाउंट्स कमेटी की छठी बैठक सोमवार को विधानसभा के 54 नंबर प्रकोष्ठ में आय़ोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता विपक्ष के नेता प्रदीप्त नायक ने की। विधानसभा सचिवालय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस बैठक में महिला व शिशु विकास व मिशन शक्ति विभाग के संबंध में सीएजी की रिपोर्ट नंबर -7 के पारा-3.5 की जांच करने के साथ इस पर चर्चा की गई। इस बैठक में सरकारी पार्टी के मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक, विधायक नरसिंह मिश्र, देवीप्रसाद मिश्र, जयनारायण मिश्र, प्रीतिरंजन घड़ाई, अनंत नारायण जेना शामिल थे। इसके अलावा महिला व शिशु कल्याण विभाग के सचिव व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Check Also
भुवनेश्वर में हीट एंड रन, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
तेज रफ्तार वाली बस ने सीआरपी चौक के पास पहले कार को टक्कर …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
